English Padhna Kaise Sikhe Aasan Tarika

0

English Likhna Padhna Kaise Sikhe | English Book Padhna Kaise Sikhe | English Padhna Kaise Sikhe Aasan Tarika

English पढ़ना कैसे सीखें? जानें 6 आसान [Steps] में

English Padhna Kaise Sikhe Aasan Tarika


अगर आपने यह सोच लिया है के आपको english पढ़ना सीखना ही है तो आप बिलकुल सही जगह पर है।  यह पोस्ट आपको बहोत कुछ सिखाएगा जिससे आपको एक तरह का जज़्बा मिलेगा।
क्या आप अंग्रेजी पढ़ना सीखना चाहते हैं और जानना चाहते हैं की English पढ़ना कैसे सीखें तो आप बिल्कुक सही जगह पर आये हैं srsenglish.in  आपकी पूरी तरह से सहायता करेगा|

आज के इस पोस्ट में आपको Baccho Ko English Padhna Kaise Sikhe Jata Hai, English Likhna Padhna Kaise Sikhe , English Book Padhna Kaise Sikhe यह सब जानने को  मिलेगा और इसके अलावा भी बहोत कुछ है , पोस्ट को ज़रूर पूरा पढ़े। 

आज कल किसी भी व्यवसाय में इंग्लिश की आवश्यकता बहुत ज़रूरी है। बहुत से लोग ठीक तरह से इंग्लिश नहीं पढ़ पते या हिचकिचाते हैं और उन्हे लगता है कि इंग्लिश पढ़ना बहुत मुश्किल है, पर ऐसा बिलकुल नहीं है।

किसी भी काम को पूरे मन और मेहनत के साथ अगर किया जाए तो उस काम का फल बहुत अच्छा मिलता है। इंग्लिश पढ़ना या लिखना कोई बहुत बड़ी बात नहीं है, इसे कोई भी आसानी से कर सकता है, बस सीखने की इक्छा होनी चाहिए।

काफी बार देखा गया है कि अनेक लोग इंग्लिश पढ़ना–सीखना चाहते हैं परंतु कुछ मजबूरीयों के चलते , वे इस काम को अंजाम नहीं दे पाते।

शायद सबसे बड़ा कारण ये होता है कि उनकी शिक्षा इंग्लिश मीडियम स्कूल से पूरी नहीं होती और इस वजह से वो इंग्लिश सीखने और पढ़ने से वांछित रेह जाते हैं।


English पढ़ना कैसे सीखें ? यह 5 आसान Steps फॉलो करे
यदि आप सोचते हैं की मुझे कितना समय लगेगा सही अंग्रेजी पढ़ने में क्या में सही अंग्रेजी पढ़ना सिख पाऊंगा भी या नहीं?

अब आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आप सभी के लिए यहाँ हम वो सारी जानकारी देने वाले हैं जिससे आप बहुत अच्छी तरह से इंग्लिश पढ़ना सीख जाएंगे। बस आपको यह कुछ स्टेप्स फोलोव करना है जिससे आप English सिख जायेंगे।

[Step 1 ] Basic से शुरू करे 

 
कोई भी चीज़ सिखने से पहले आपको उसका basic सीखना बहोत ज़रूरी होता है।  चाहे आप किसी भी काम को कर रहे हो आपको उस काम का basic ज्ञान होना चाहिए तभी आप उसकी उचाईयो को छू  सकते है।  लेकिन सवाल यह के शुरू कहा से करे।  आप सबसे पहले CVC  words सीखे जिसमे आपको English vowels (a,e,i,o,u) समझने को मिलता है।  
जैसे हिंदी में हम अ , आ इ, पढ़ते है वैसे ही यह CVC words आपको English सिखने में मदद करते है।  


English  CVC words सिखने के लिए क्लिक करे 

 

Read also :

[Step-2 ] इंग्लिश की बेसिक किताबें पढ़ें

 
अब थोड़ा सा महसूस होने पर के अपने अच्छा खासाEnglish सिख लिया है तब आपको कुछ बेसिक किताबे पढ़नी चाहिए या फिर कुछ बेसिक पैराग्राफ पढ़ने चाहिए जिससे आपको English कुछ नए नए words मिलेंगे और आप अच्छा महसूस करोगे आपको और सिखने का मन करेगा।  

यह सबसे महत्वपूर्ण तरीका है जिस से आप घर पर बैठकर आराम से इंग्लिश पढ़ना सीख सकते हैं। बहुत से लोगों को किताबें पढ़ने का बहुत शौक होता है और उनका ये शौक English पढ़ना सीखने में काफी लाभदायक रहेगा।

लेकिन बहुत बार ये भी देखा गया है कि लोग किताबें पढ़ते-पढ़ते बोर हो जाते हैं और फिर पढ़ने में मन नहीं लगता।

इसके लिए आप अपनी मनपसंद किताब पढ़ सकते हैं जिसमे आपकी दिलचस्पी है। ऐसे में आपको मजा भी आयेगा और किताब पढ़ना भी पसंद करेंगे।

Words Meaning English To Hindi Vocabulary

[Step-3] रोजाना अंग्रेजी Newspaper पढ़ें

 
इंग्लिश पढ़ना सीखने के लिए सबसे सस्ता ओर सरल उपाय है नियमित रूप से इंग्लिश का न्यूज़ पेपर पढ़ें। उसमे आपको समझ आएगा कि इंग्लिश में वाक्य कैसे बनाते हैं और ग्रामर के बारे में भी आपको जान ने मिलेगा।

पेपर पढ़ते समय सभी वाक्यों को ज़ोर से पढ़ें और उनका उच्चारण करने का प्रयास करें। ओर जो भी नया शब्द लग रहा हो उसका अर्थ आप डिक्शनरी से खोज कर एक अलग डायरी में लिख लें।

[Step-4] पढ़ते वक़्त जल्दबाज़ी न करें

 
ये देखा गया है कि जब कोई चीज़ समझ आने लगती है तो उसे इंसान जल्दी जल्दी करना शुरू कर देता है, और फिर इसी जल्दबाज़ी मे वो गलती कर बैठता है। लेकिन यहाँ हमे कोई जल्दबाज़ी नहीं करना है।

जल्दबाज़ी में लोग सेंटेन्स पढ़ना तो सीख लेते हैं परंतु उस सेंटेन्स में ऐसे बहुत सारे शब्द होते हैं जिनका उन्हें अर्थ नहीं पता होता है। और फिर यहीं से उनकी भाषा समझने में भूल हो जाती है।

इसलिए कोई भी सेंटेन्स पढ़ते वक़्त आपको बहुत ध्यान से और आराम से पढ़ना है ताकि आप उसका मूल अर्थ भी जान पाएँ ओर ठीक तरह से उच्चारण भी कर सकें।

[Step-4] अनुशासन का पालन करें
कोई भी नयी चीज़ अगर आप सीख रहें हैं तो वहाँ अनुशासन बहुत आवश्यक होता है। फिर चाहे वो कोई भी चीज क्यों न हो।

उसी तरह अगर अच्छे से अंग्रेजी पढ़ना सीखना है तो आपको रोज आदत डालना होगा कि एक नियमित समय में आपको इंग्लिश पढ़ना है।

जब आप अनुशासन का पालन करेंगे तो जो आपने पढ़ा है उसके बारे में आप ठीक से विचार कर पाएंगे और आपकी जीवन में वो कारगर साबित होगा।

[Step-5] Set Timer

 
आप मोबाइल फ़ोन में timer लगा कर अपने पढ़ने की गति का समय माप सकते हैं| यह एक काफी कारगर तरीका है अपने अंग्रेजी पढ़ने की गति को बढ़ाने का।

10 या 15 मिनट के लिए अपने मोबाइल में एक टाइमर सेट करें और देखें कि आप उस समय में कितना पढ़ पा रहे हैं। जल्दी से जल्दी पढ़ने के चक्कर में आप शब्दों का उच्चारण सही से करना न भूलें|

इसके अलावा, आप ऑनलाइन इंटरनेट पर ‘Speed Reading Test’ का उपयोग कर सकते हैं अपने पढ़ने की गति को मापने के लिए |

[Step 6]  पढ़ा हुआ दोहराये 

 
अगर आप ज़ायदा देर तक पढ़ा हुवा याद रखना चाहते हो तो आपको revision यानि दोहराना होगा वह भी बार बार , तब तक जब तक आप को यह न लगने लगे के अब आपको दोहराने की ज़रूरत नहीं। 

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)