present continuous tense with Hindi examples

0



Present continuous tense


2. निरंतर वर्तमान काल ( Present Continuous 
Tense )


काल की पहचान :

वर्तमान काल में कोई क्रिया जारी है यह अर्थ व्यक्त करने के लिए इस काल का प्रयोग होता है।

This tense is used to express the meaning that a verb is present in the present tense and the action is going on.

वाक्य की पहचान :

अपूर्ण वर्तमान काल वाक्यों के अंत में क्रिया के अंत में रहा, रही, रहे और उसके बाद में हूँ, है, हैं का प्रयोग होता है।

हर tense मे आपको तीन तरह से वाक्य बनाने है। 


Affirmative
Negative
Interrogative


Affirmative मे सीधे से जुमले होते है
Negative मे नकारत्मक वाक्य होते है जिसमे ना होता है
Interrogative मे प्रश्न पूछा जाता है


A.सकारात्मक वाक्य ( Affirmative Sentence )


वाक्य की रचना :

कर्ता [ Subject ] + am / is / are + क्रिया [ Verb ] का 1st Form + ing + Object.


NOTE

सिर्फ I के साथ “am” और 3rd Singular (He and She) कर्ता के साथ “is” और You और बहुवचन (Plural) कर्ता के साथ “are” का प्रयोग होता है।

उदाहरण

1. प्रिया स्कूल जा रही है।

1. Priya is going to school.

2. वे बाजार जा रहे हैं।

2. They are going to market.

3. मैं अंग्रेजी सीख रहा हूँ।

3. I am learning english.

4. तुम पढाई कर रहे हो।

4. You are studying.

5. वह रो रहा है।

5. He is crying.


B. नकारात्मक वाक्य ( Negative Sentence )


वाक्य की रचना :

कर्ता [ Subject ] + am / is / are + not + क्रिया [ Verb ] का 1st Form + ing + Object.

Subject + am/is/are +not+ verb with ing + object


1. प्रिया स्कूल नहीं जा रही है।

1. Priya is not going to school.

2. वे बाजार नहीं जा रहे हैं।

2. They are not going to market.

3. मैं अंग्रेजी नहीं सीख रहा हूँ।

3. I am not learning english.

4. तुम पढाई नहीं कर रहे हो।

4. You are not studying.

5. वह रो नहीं रहा है।

5. He is not crying.


C. प्रश्नवाचक वाक्य ( Interrogative Sentence )



वाक्य की रचना :

am / is / are + कर्ता [ Subject ] + क्रिया [ Verb ] का 1st Form + ing + Object + ?

An/Is/Are + subject + verb with ing + obj


उदाहरण

1. क्या प्रिया  स्कूल जा रही है?

1. Is Priya going to school ?

2. क्या वे बाजार जा रहे हैं?

2. Are they going to market ?

3. क्या मैं अंग्रेजी सीख रहा हूँ?

3. Am I learning english ?

4. क्या तुम पढाई कर रहे हो?

4. Are you studying ?

5. क्या वह रो रहा है?

5. Is he crying ?


D. नकारात्मक प्रश्नवाचक वाक्य ( Negative Interrogative Sentence )


वाक्य की रचना :

am / is / are + कर्ता [ Subject ] + not + क्रिया [ Verb ] का 1st Form + ing + Object + ?

Am/Is/Are + subject + not + verb with ing + obj

उदाहरण

1. क्या प्रिया स्कूल नहीं जा रही है ?

1. Is Priya not going to school ?

2. क्या वे बाजार नहीं जा रहे हैं ?

2. Are they not going to market ?

3. क्या मैं अंग्रेजी नहीं सीख रहा हूँ ?

3. Am I not learning english ?

4. क्या तुम पढाई नहीं कर रहे हो ?

4. Are you not studying ?

5. क्या वह नहीं रो रहा है ?

5. Is he not crying ?


Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)